अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स
देवास लड़की भगाकर शादी करने के नाम पर घर में घुसकर मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,

देवास के थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने फरार चल रहे आरोपियों—जितेन्द्र सोलंकी, पप्पू सोलंकी, राकेश चौहान और प्रकाश चौहान को दबोच लिया. फरियादी ने बताया कि 11 सितंबर की रात आरोपी जबरन घर में घुस आए और उसके भाई पर अपनी लड़की को भगाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी. शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी. पुलिस ने 3 दिसंबर को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है













