अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

इंदौर खजराना पुलिस की 360° इन्वेस्टिगेशन में मारपीट की FIR से गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा,

इंदौर पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना खजराना पुलिस द्वारा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई एवं गोपनीय सूचना संकलन के आधार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

थाना खजराना पर फरियादी सौरभ रघुवंशी द्वारा दर्ज एफआईआर में आरोपी वैभव बुंदेला उर्फ रजत ठाकुर द्वारा मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा किए गए 360° इन्वेस्टिगेशन एवं मनोवैज्ञानिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि उक्त विवाद गांजा बिक्री को लेकर हुआ था।

कार्रवाई का विवरण:

पुलिस टीम द्वारा आरोपी वैभव बुंदेला उर्फ रजत ठाकुर की घेराबंदी कर उसे अभिव्यक्ति गरबा ग्राउंड, खजराना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी स्कॉर्पियो वाहन से एक थैली में लगभग 02 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ।

आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिससे गिरकर उसके पैर में चोट आई।

आरोपी का विवरण:

वैभव बुंदेला उर्फ रजत ठाकुर पिता कल्याण सिंह बुंदेला, उम्र 29 वर्ष, निवासी चित्रा नगर, थाना विजय नगर, इंदौर।
(आरोपी ऑटो चालक है तथा पूर्व से आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध लगभग दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं)

जप्त मशरुका:

  • लगभग 02 किलो से अधिक अवैध गांजा (अनुमानित मूल्य ₹50,000+)
  • स्कॉर्पियो वाहन (MP09AK8070), अनुमानित मूल्य ₹20,00,000+
  • कुल जप्त मशरुका मूल्य लगभग ₹20,50,000+

प्रकरण का आधार:

आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की पूर्ति हेतु गांजा सस्ते दामों में खरीदकर ऊंचे दामों में बेचता था।

कानूनी कार्रवाई:

आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना पर अपराध क्रमांक 355/26 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अवैध मादक पदार्थों के स्रोत एवं नेटवर्क की जांच हेतु पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

मकान मालिक द्वारा किरायेदार की जानकारी न देने पर उसके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि अनिल गौतम, संदीप पटेल, सउनि मोहनलाल खपेड़, दिनेश सरगैया, प्रआर मनोज नायडे, संजय खान, नरेश चौहान, योगेश झोपे, आरक्षक शुभम सिंह, जबर धाकड़ एवं निखिल पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button