देवास से उज्जैन तक महिलाओं को बनाया निशाना, 9 दिन में चेन स्नेचिंग की 3 वारदातों का खुलासा,

देवास पुलिस ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर देवास और उज्जैन की कुल 3 चेन स्नेचिंग वारदातों का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने देवास में वारदात के बाद उज्जैन पहुंचकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 2 महिलाओं को निशाना बनाया था।
जप्त मश्रुका:
• देवास से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र – करीब ₹80 हजार
• उज्जैन से लूटी गई 2 सोने की चेन – करीब ₹2 लाख
• घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल – करीब ₹2 लाख
• 2 मोबाइल फोन – करीब ₹20 हजार
कुल जप्त मश्रुका – लगभग ₹5 लाख

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया और रेहान शेख शामिल हैं। मुख्य आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस अधीक्षक देवास ने सराहनीय कार्य करने वाली टीम को ₹10 हजार के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
#देवास #देवासपुलिस #चेनस्नेचिंग #उज्जैन #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews



























