अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
ऑपरेशन हवालात में देवास पुलिस की बड़ी सफलता,

थाना खातेगांव पुलिस ने बलात्कार प्रकरण में 29 वर्षों से फरार दोषसिद्ध गिरफ्तारी वारंटी आरोपी रामहेत मीणा (निवासी हरणगांव, खातेगांव) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेजा गया।
आरोपी वर्ष 1997 के अपराध (धारा 376, 342, 323, 506, 34 भादवि व एससी/एसटी एक्ट) में लंबे समय से फरार था। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम ने मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।
उल्लेखनीय: 1 नवम्बर 2024 से अब तक अभियान में 819 फरार/स्थायी वारंटी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिन पर कुल ₹1,67,500 का इनाम घोषित था।















