अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,

बागली क्षेत्र के ग्राम धूपघट्टा, खुटखाल, पांडुतालाब, सीतापुरी और अमरपुरा में आबकारी विभाग ने सघन चेकिंग और दबिश कार्रवाई की।

कार्रवाई में 04 पेटी बीयर, 01 पेटी देशी शराब, 01 पेटी लंदन वोदका, 09 बोतल सी.पी. व्हिस्की, 90 लीटर हाथभट्टी शराब और 1400 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया।

आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत 05 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹2 लाख बताई गई है।

आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button