देवास नगर निगम परिषद दल ने उदयपुर की आधुनिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन,

देवास। शहर की कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देवास नगर निगम की परिषद टीम ने उदयपुर नगर निगम का भ्रमण किया। दल ने वहां आधुनिक कचरा प्रबंधन प्लांट, बायोगैस एवं वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।
उदयपुर में 20 टीडीपी क्षमता के बायोगैस प्लांट में गीले कचरे को ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में डीकम्पोज कर बायोगैस तैयार की जाती है। इसके अलावा 2 टीडीपी क्षमता के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई।

परिषद दल ने पर्यटक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं और झीलों के पानी को स्वच्छ रखने के लिए उदयपुर नगर निगम द्वारा अपनाए गए नवाचारों का भी अध्ययन किया। अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के साथ इन परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
निगम स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि उदयपुर में अपनाई जा रही उपयोगी तकनीकों एवं नवाचारों का अध्ययन कर भविष्य में देवास में भी आधुनिक कचरा प्रबंधन प्लांट तथा जल संरचनाओं के पानी को स्वच्छ रखने की तकनीक अपनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।




























