देवास स्लग हाथ ठेले पर मरीज को ले जाते परिजन सिर्फ काग़ज में सुविधा जारी,

देवास मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव चिकित्सा विभाग में कई सुविधाएं दे रहे हैं लाखों रुपए खर्च कर कर स्वास्थ्य सुविधा की बात कर रहे हैं
यह सब बातें सिर्फ कागजों पर रहती हैं हकीकत में क्या है देखिए ल मध्य प्रदेश के देवास में यह एवी रोड पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी को हाथ ठेले पर लिटा कर जिला अस्पताल से इलाज करा कर वापस जाते हुए नजर आया हमारी टीम ने जब उनसे पूछा आप एंबुलेंस में लेकर इनको क्यों नहीं आए तो बोला एंबुलेंस वाले पैसे मांग रहे थे मेरे पास पैसे नहीं थे गरीबों की कोई नहीं सुनता बोलते बोलते उसकी आंख में से आंसू झलक गए वही हमारी टीम जब उससे बात कर रहे थे राह गिरने ने देखा और₹1000 दिए और अपना नंबर दिया बोले मेरे लायक कोई भी सेवा हो तो मेरे को बताना देवास के सुमेर सिंह ठाकुर ने उनको ₹1000 दिए और उनका नंबर दिया वह जल्दी में थे बोले मेरे को मोबाइल लगाकर बात करना उन्होंने नंबर भी दिया में आपसे बात करता हूं लेकिन मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव स्वास्थ्य विभाग की बात करते हैं तो देखिए किस तरह से देवास शहर के बीचो-बीच एवी रोड पर अपनी पत्नी को हाथ ठेले पर लिटा कर इलाज करा कर घर ले जाता हुआ यह मजबूर इंसान बात करते-करते रो दिया और बोला साहब गरीबों की कोई नहीं सुनता है
मेरी पत्नी को लकवा है भारती भी नहीं किया अस्पताल में और दवाई देकर मुझे लौटा दिया
जब हमारी टीम ने अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो कैमरे के सामने नहीं आए अधिकारी















