अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मिली प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

 – ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

देवास। ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश सराफा की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक विगत दिनों आष्टा में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर के 60 से अधिक सराफा व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय जैन (देवास), प्रदेश महामंत्री संतोष सराफ (खंडवा) एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल (हरदा) की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से देवास सराफा एसोसिएशन के सचिव ऋषि कुमार सोनी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं दिलीप सिंह चौधरी, सत्येंद्र जैन, आशीष सोनी, धर्मेंद्र सोनी (बंटी) एवं अभिषेक सोनी को ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश सराफा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। देवास सराफा एसोसिएशन को प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलने से नगर सहित पूरे क्षेत्र के सराफा व्यापारियों में हर्ष का माहौल है। सभी व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय जैन एवं प्रदेश महामंत्री संतोष सराफ के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में जून 2026 में भोपाल में आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मेलन की रूपरेखा एवं योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यकारिणी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि संगठन को तहसील स्तर तक मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए जिला एवं तहसील स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने, स्थानीय व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित करने तथा संस्था की पहुंच जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए ठोस और प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से चलाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को उनके दायित्वों के अनुरूप नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिससे संगठनात्मक कार्यों को स्पष्टता और गति के साथ आगे बढ़ाया जा सके।

Related Articles

Back to top button