अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स
कुल्हाड़ी से सास की निर्मम हत्या और पत्नी की हत्या के प्रयास में पति को उम्रक़ैद,
देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र में सास की निर्मम हत्या और पत्नी पर हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में माननीय न्यायालय ने आरोपी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है. यह मामला 14 सितंबर 2023 का है, जब पत्नी की तबीयत खराब होने पर सास उसे लेने आरोपी के घर पहुंची थी. इसी बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी बबलू गंगराड़े ने पहले पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया और फिर सास पर जानलेवा वार किए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर 96 दिनों में चालान पेश किया. न्यायालय में सटीक पैरवी के बाद द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बागली ने आरोपी को उम्रकैद और 6 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया











