अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास की अगम्या की हुई निःशुल्क सर्जरी, कठिन परिस्थिति से गुजर रहे परिवार के लिए आशा का दीपक बनी अगम्या की मुस्कान,

मुखर्जी नगर देवास निवासी 5 वर्ष 6 माह आयु की कुमारी अगम्या दुबे जन्म से ही मसूड़े में गठान की समस्या से पीड़ित थी। जो समय के साथ बढ़ती जा रही थी। अगम्या के पिता श्री आदर्श दुबे एवं माता श्रीमती अनुजा दुबे बेहद चिंतित रहने लगे। अगम्या के परिजनों द्वारा अगम्या को इंदौर एवं भोपाल के कई निजी चिकित्सालयों में दिखाया गया। इन चिकित्सालयों में अगम्या की गठान की सर्जरी की सलाह दी गई और बताया गया कि इस सर्जरी के बाद अगम्या का चेहरा थोड़ा टेढ़ा भी हो जाएगा व अगम्या की 18 वर्ष बाद एक और सर्जरी करानी होगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 18 वर्ष तक अगम्या को तरल आहार (लिक्विड डाइट) पर ही रखना होगा। निजी चिकित्सालय में अगम्या की पहली सर्जरी में लगभग 80 हजार रूपये का व्यय आना बताया गया। अगम्या के पिता प्राइवेट नौकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।
अगम्या के परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय देवास में जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में पहुँचे। सीएमएचओं डॉ सरोजनी जेम्‍स बेक ने डीएनएस हॉस्पिटल इन्दौर में आईएनजीए फाउंडेशन की क्लेफ्ट एन्ड कॉर्निंओफेशियल सर्जन डॉ.अवनी पाण्डे से अगम्या के निःशुल्क उपचार हेतु संपर्क किया। फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क उपचार करने में सहमति जताई गई। 30 सितम्बर 2025 को डीएनएस हॉस्पिटल इंदौर में अगम्या की सफल और निःशुल्क सर्जरी की गई। अब अगम्या को पुनः और कोई सर्जरी नहीं करानी होगी। सर्जरी के बाद अगम्या के चेहरे में कोई परिवर्तन भी नहीं हुआ। अगम्या अब पूरी तरह से स्वस्थ है और खुशहाल बचपन बिता रही है। अगम्या के परिजन जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हैं। कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवार के लिए अगम्या की मुस्कान अब आशा का दीपक बनी है।

Related Articles

Back to top button