अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
थाना सोनकच्छ पुलिस ने “ऑपरेशन हवालात” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए माता-पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सिर्फ 12 घंटे में हथियारों सहित गिरफ्तार किया।
आरोपी अर्जुन सिंह कुशवाह (42) निवासी ग्राम गंधर्वपुरी ने दराते और कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता व भाई पर हमला किया था, जिसमें मां का हाथ गंभीर रूप से कट गया। घायलों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने रातभर जंगल और खेतों में सर्चिंग कर पकड़ लिया। उसके पास से कुल्हाड़ी और हसिया जब्त किए गए।
मामले में थाना सोनकच्छ पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है। कार्रवाई में सोनकच्छ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।















