अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास अमलतास अस्पताल पर 20 हजार एवं मेघा साडी सेन्टर पर 5 हजार की चालानी कार्यवाही,

अमलतास अस्पताल पर 20 हजार एवं मेघा साडी सेन्टर पर 5 हजार की चालानी कार्यवाही
देवास। आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन मे शहर की सफाई व्यवस्था मे बाधक बन रहे लोगों पर निगम स्वास्थ्य विभाग अमले के द्वारा चालानी कार्यवाही की जाकर अर्थदण्ड भी वसुला गया। इसी कडी मे सुपर मार्केट स्थित मेघा साडी सेन्टर द्वारा 2 बडे बोरो अपने प्रतिष्ठान से सार्वजनकि स्थान पर फेंकने हेतु ले जाया जा रहा था। जिसको निगम मुख्य स्वच्छात निरीक्षक रवि गोयनार के द्वारा स्वच्छता निरीक्षक विजय सांगते के साथ मौके पर ही पकडा गया। मे अपने प्रतिष्ठान का कचरा सार्वजनिक स्थल पर फैंकने पर मेघा साडी सेन्टर पर रूपये 5 हजार की चालानी कार्यवाही की गई।
इसी कडी मे अमलतास अस्पताल के द्वारा निगम ट्रेंचिंग मैदान पर अस्पताल का वेस्ट मेडिकल कचरा डालने हेतु लाया गया। जिस पर निगम मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार के द्वारा कचरे को वापस भेजा गया एवं रूपये 20 हजार का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया अस्पताल प्रबंधन द्वारा राशि जमा करने के बाद ही ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पर कचरा लिया जावेगा।
इसी प्रकार वार्ड 36 मे न्यू इंडिया सर्विस सेन्टर द्वारा सार्वजनिक ट्युबवेल से अवैध कनेक्शन कर दुकान संचालित की जा रही थी। निगम उपयंत्री राजेश कौशल, स्वच्छता निरीक्षक ओमप्रकाश पथरोड के द्वारा टीम के साथ कनेक्शन विच्छेद कर दुकान संचालक पर रूपये 7 हजार की चालानी कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button