अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई 16 रेत–गिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त,

देवास। सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश एवं कलेक्टर के आदेश पर खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल रोड के सर्विस रोड और भोपाल बायपास क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े रेत और गिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए।

जिला खनिज अधिकारी रश्मि पांडे ने बताया कि सड़क पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के कारण यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 16 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गईं।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग से नायब तहसीदार कपिल गुर्जर भी मौके पर मौजूद रहे। जप्त किए गए वाहनों को नियमानुसार कार्रवाई हेतु सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं सड़क पर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ नियमों का पालन सुनिश्चित कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button