अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह का किया पर्दाफाश,

  • शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्रवाई।
  • प्रकरण में शामिल 04 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।

संक्षिप्त विवरण :
पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोत के निर्देश पर धोखाधड़ी के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में बैंक नोट प्रेस पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।

फरियादी की शिकायत पर थाना बैंक नोट प्रेस में अपराध क्रमांक 592/2026, धारा 318(4), 319(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नंदिनी मेहरा उर्फ रोशनी, सकुन बाई, रवि जरिया एवं सोनिया केवट को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस द्वारा प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों एवं आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी :

  1. नंदिनी मेहरा उर्फ रोशनी, निवासी ग्राम झीना, पिपरिया, जिला कटनी।
  2. सकुन बाई, निवासी धामनोद, जिला धार।
  3. रवि जरिया, निवासी सुंदर नगर, इंदौर।
  4. सोनिया केवट, निवासी ग्राम रायपुरा, जिला जबलपुर।

सराहनीय भूमिका :
निरीक्षक प्रीति कटारे, उनि कृष्णा सूर्यवंशी, सउनि कमल सिंह ठाकुर सहित बैंक नोट प्रेस पुलिस टीम एवं साइबर सेल के पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button