रेंट की कार से रैकी, फिर नकबजनी… अगली वारदात से पहले 6 आरोपी गिरफ्तार

देवास पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत बजरंग नगर में हुई नकबजनी का महज 5 दिन में खुलासा कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने 3 नाबालिग सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी रेंट की कार से घूम-घूमकर सूने मकानों की रैकी करते थे और मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण तथा वारदात में प्रयुक्त टियागो और डिजायर कार सहित करीब ₹11 लाख का मश्रुका बरामद किया।

CCTV बना अहम सुराग:
ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगाए गए CCTV कैमरों की फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों को इंदौर-उज्जैन बायपास स्थित हवनखेड़ी यात्री प्रतीक्षालय से पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने नकबजनी करना स्वीकार किया। खास बात यह है कि आरोपी एक और वारदात की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

बरामदगी:
• सोने-चांदी के आभूषण – करीब ₹2 लाख
• टियागो कार – करीब ₹3 लाख
• डिजायर कार – करीब ₹6 लाख
• कुल मश्रुका – करीब ₹11 लाख
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी निरीक्षक अमित सोलंकी सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।


























