अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

हाटपीपल्या पुलिस ने 14 दिन से लापता एक नाबालिग बालिका को जिला शाजापुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

थाना हाटपीपल्या पुलिस ने 14 दिन से लापता एक नाबालिग बालिका को जिला शाजापुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत की गई।

अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 137(2) BNS में दर्ज मामले में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशेष टीम गठित कर शाजापुर में दबिश दी और 29 जनवरी को बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया।

बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 16 अपहरण प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें 19 नाबालिग बच्चों को बरामद किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button