अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास नगर निगम की लिफ्ट दो माह से बंद, बुजुर्गों व महिलाओं को भारी परेशानी,


– सामाजिक कार्यकर्ता आर.बी. भाई पटेल ने महापौर जनसुनवाई में उठाया मुद्दा, शीघ्र चालू करने के दिए निर्देश
देवास।
 नगर निगम भवन में स्थापित लिफ्ट विगत दो माह से बंद पड़ी हुई है, जिससे आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सीढिय़ों से आवागमन करने में अत्यधिक परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आर.बी. भाई पटेल ने बुधवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई के दौरान महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल को एक लिखित आवेदन सौंपते हुए लिफ्ट को शीघ्र चालू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि नगर निगम जैसे प्रमुख सार्वजनिक भवन में लिफ्ट का लंबे समय तक बंद रहना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। आवेदन में उल्लेख किया गया कि रोजाना बड़ी संख्या में नागरिक नगर निगम कार्यालय विभिन्न कार्यों से आते हैं, लेकिन लिफ्ट बंद होने के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे दिव्यांगजन एवं वृद्ध नागरिक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर श्रीमती अग्रवाल ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लिफ्ट को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र चालू किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button