अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास आज जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश,

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह ने 100 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुन निराकरण के निर्देश दिये

जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर के 100 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्‍या कलेक्टर श्री सिंह को बताई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने आवेदकों की समस्‍याएं सुन संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर श्री संजीव कुमार जैन, संयुक्‍त कलेक्‍टर सुश्री अंशु जावला, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए
जनसुनवाई में आवेदिका संगीता निवासी खेरी ने आवेदन दिया कि उनके पति की मृत्‍यु खेत पर कार्य करते हुए विद्युत दुर्घटना से हुई है। मुझे आज दिनांक तक किसी भी योजना से आर्थिक सहायता राशि प्राप्‍त नहीं हुई है। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
मुआवजा राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदक सौभालसिंह निवासी पीपल्‍याबक्‍सु ने कृषि भूमि से कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने पर मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
बीपीएल सूची में नाम दर्ज कराया जाये
जनसुनवाई में आवेदक इरफान निवासी देवास ने बीपीएल सूची में नाम दर्ज कराने के संबंध में दर्ज कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
खेत में जाने का रास्‍ता खुलवाया जाये
जनसुनवाई में आवेदक श्री शिवनारायण निवासी सुनवानी महांकाल ने खेत में जाने का रास्‍ता खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button