अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई लापरवाही से बस चलाने पर चालक गिरफ्तार,

देवास। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को लेकर देवास पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में खतरनाक तरीके से बस चलाने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर 12 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत मिली थी कि मेढकीचक-चंदाना रोड पर सागर बस (क्रमांक MP41P3377) का चालक अधिक सवारियां बैठाने की होड़ में तेज गति और लापरवाही से बस चला रहा है, जिससे यात्रियों और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही थी।

जांच के बाद बस चालक मोईन शेख (33), निवासी रसलपुर औद्योगिक क्षेत्र, के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 281 बीएनएस एवं 132/177(1), 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

देवास पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button