अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास पुलिस ने डकैती के प्रयास का खुलासा करते हुए 40 मिनट के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार,

देवास: थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस ने अंतरराज्यीय बैंक नोट प्रेस डकैती के प्रयास का खुलासा करते हुए 40 मिनट के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने नोट प्रेस कर्मचारी को निशाना बनाकर 500 फीट तक घसीटा और लगभग 1300 किलो चांदी से भरे बैग लूटने का प्रयास किया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

घटना 8 जनवरी 2026 को हुई थी। मामले में पूर्व में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर शेष आरोपियों को भी पकड़ा गया। अब तक कुल 24 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों का समन्वय रहा।

Related Articles

Back to top button