अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास पुलिस के “ऑपरेशन संकल्प” अभियान के तहत अवैध शराब विक्रय के एक मामले में न्यायालय से बड़ी सजा

देवास पुलिस के “ऑपरेशन संकल्प” अभियान के तहत अवैध शराब विक्रय के एक मामले में न्यायालय से बड़ी सजा दिलाने में सफलता मिली है। सोनकच्छ थाना क्षेत्र के आरोपी सुनील उर्फ लक्की (28) को न्यायालय ने 1 वर्ष के सश्रम कारावास और ₹25,000 के अर्थदंड से दंडित किया।

यह कार्रवाई पेशेवर विवेचना, समय पर चालान पेश करने और सटीक अभियोजन पैरवी के कारण संभव हुई। प्रकरण में सहायक जिला लोक अभियोजक बलराम बंजारा ने प्रभावी पैरवी की।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने बताया कि ऑपरेशन संकल्प के तहत गंभीर मामलों में तेजी से दोषसिद्धि सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

Related Articles

Back to top button