देवास नवरात्रि के दौरान हुये झगड़े किबात को लेकर दबंगई दिखाते हुये महिला के घर मे घुसकर मारपीट करने वाले 04 आरोपी को किया गिरफ्तार,

संक्षिप्त विवरण- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा दबंगई दिखाकर मारपीट करने वाले आरोपियो कि शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिये गये है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीरसिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल द्वारा दबंगई दिखाकर मारपीट करने वाले आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को निर्देशित किया गया था। दिनांक 10.10.2025 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 09.10.2025 के रात करीबन 10.30 बजे कि बात है मौहल्ले के राजेन्द्र सिंह कुशवाह,रूद्र सिंह कुशवाह, ऋषीसिंह कुशवाह व आदित्य पांचाल जबरन मेरे घर मे घुस आये व नवरात्रि मे हुये झगड़े की बात को लेकर अश्लिल गालिया देते हुये मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षैत्रे पर अपराध क्रमांक 909/2025 धारा 331(6),296,115(2),351(3),3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये दबंगई कर मारपीट करने वाले उक्त आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन कर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना व तकनीकी आधार पर दिनांक 18.11.2025 को फरार आरोपीगण 01.रुद्र सिंह कुशवाह पिता राजेन्द्र सिंह कुशवाह उम्र 21 साल 02.ऋषीसिंह कुशवाह पिता राजेन्द्र सिंह कुशवाह उम्र 25 साल 03.राजेन्द्र सिंह कुशवाह पिता कोकसिंह कुशवाह उम्र 47 साल व 04.आदित्य पांचाल पिता सुरेश पांचाल उम्र 23 साल निवासीगण सिल्वर पार्क कालोनी क्षिप्रा जिला देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय कार्य- उक्त सराहनीय कार्य में देवास थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र देवास निरीक्षक शशिकान्त चौरसिया,प्रआर शम्भु सिंह,आर हर्षित की सराहनीय भूमिका रही।













