मकर संक्रांति पर्व के मद्देनज़र चाईनीज मांझा बेचने वाले 01 आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज,थाना पीपलरावा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार कर रही है जिलेभर में निरीक्षण ।
• 01 आरोपिया से 07 चाईनीज डोर के गट्टे किये जप्त ।
संक्षिप्त विवरण :– पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा संक्रांति पर्व के दृष्टिगत प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विक्रय,भंडारण एवं उपयोग में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा मांडवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावा निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में दिनांक 13.01.2026 को थाना पीपलरावा क्षेत्र में दबिश देकर देवास पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर 01 आरोपिया के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है,जिनका विवरण निम्नानुसार हैः-
01.थाना पीपलरावा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इतवारिया बाजार पीपलरावा में एक महिला विक्रेता द्वारा अपनी दुकान पर प्रतिबंधित मांझा बेचा जा रहा हैं । सूचना पर थाना पीपलरावा पुलिस के द्वारा दबिश देकर आरोपी महिला निवासी इतवारिया बाजार पीपलरावा के कब्जे से प्रतिबंधित 07 चाइनीज मांझे के गट्ठे जप्त किए गए । आरोपिया के विरुद्ध थाना पीपलरावा पर अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 223 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जप्त मश्रुका :– प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 07 गट्ठे जप्त ।
सराहनीय भूमिका :– उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पीपलरावा एवं स्टाफ की भूमिका रही।













