पुलिसकर्मी ने किया अवैध कब्जा नहीं हो रहा भूमि का सीमांकन पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार,

पुलिसकर्मी ने किया अवैध कब्जा नहीं हो रहा भूमि का सीमांकनपुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
देवास। ग्राम पालनगर निवासी जसोदा बाई यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बताया कि मेरे स्वामित्व की ग्राम पालनगर प.हन-57 तहसील देवास स्थित सर्वे नं- 650/4/2 रकबा 0.079 हेक्टेयर की भूमि स्थित है मेरे द्वारा अपनी इस भूमि का सीमांकन करवाने हेतु नगरीय तहसीलदार के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था तहसीलदार के द्वारा मेरी भूमि का सीमांकन करने हेतु राजस्व निरिक्षक एवं हल्का पटवारी को दिनांक 17/05/2025 को आदेशित किया है। मेरे द्वारा हल्का पटवारी से सीमांकन किये जाने हेतु कई बार सम्पर्क किया परंतु हल्का पटवारी अजय दायमा के द्वारा मेरी भूमि का सीमांकन करने से इंकार कर दिया और सीमांकन नही किया जा रहा है। वर्तमान में भूमि पर कोई फसल नही है खुली भूमि स्थित है। ऐसी स्थिति में आदेश अनुसार मेरी भूमि का सीमांकन करवाया जावे। इसके पुर्व भी मेरे द्वारा दिनांक 08/05/2025 को आवेदन दिया गया था परन्तु कोई कार्यवाही नही की गई है। रघुनंदन मुकाती हमारी भूमि का सीमांकन नहीं होने दे रहा है और पटवारी से सांठ-गाठ कर ली है। संबंधित पटवारी द्वारा मेरे पति के आधिपत्य की कृषि भूमि को शासकीय अधिग्रहण कर ली गई ऐसा पटवारी द्वारा मुझ आवेदिका को बताया गया है, इस प्रकरण की भी जांच तटस्थ अधिकारी से की जावे। तथा जांच उपरांत संबंधित पटवारी पर वैधानिक कार्यवाही की जावे । मुझ प्रार्थीया की कृषि भूमि पर एक पुलिस कर्मी द्वारा भी अवैध कब्जा कर रखा है। आवेदन में मांग की गई कि मेरे पति के आधिपत्य की कृषि भूमि के सीमांकन के आदेश संबंधित पटवारी को दे एवं उक्त पुलिस कर्मी रघुनंदन मुकाती से हमारी कृषि भूमि मांगने जाते है तो हमें झूठे प्रकरणों में फंसाने की धमकी देता इसकी जांच करवाकर उचित कार्यवाही की जाए।













