अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास थाना कांटाफोड पुलिस ने किया खुलासा “ऑपरेशन हवालात” के तहत बलात्कार के आरोपी की 02 घंटे में गिरफ्तारी,

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में दिनांक 01 नवम्बर 2024 से “ऑपरेशन हवालात” के तहत फरार एवं गंभीर अपराधों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

थाना कांटाफोड क्षेत्र के अपराध क्रमांक 185/26 धारा 64(2)(एम), 351(3) बीएनएस एवं 5L/6, 5J(II) पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत आरोपी धर्मेन्द्र पिता सुरेश सिराठिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम लोहारदा द्वारा फरियादिया के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया था। उक्त प्रकरण थाना कोतवाली में भी पंजीबद्ध होकर अग्रिम विवेचना हेतु थाना कांटाफोड को स्थानांतरित किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन एवं एसडीओपी बागली संजय सिंह बेस के निर्देशानुसार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी कांटाफोड द्वारा गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मात्र 02 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय कन्नौद में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:
धर्मेन्द्र पिता सुरेश सिराठिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम लोहारदा

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
थाना प्रभारी निरीक्षक आराधना रायकवार, सउनि सुबेदार सिंह यादव, प्रआर सुनील गोफनिया, सुरेश चरपोटा, आरक्षक संजय सिंह राजावत एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button