अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

कॉम्बिंग गश्त के दौरान देवास पुलिस ने दो दर्जन बदमाशों को किया गिरफ्तार,

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कन्नौद आदित्य तिवारी को अपने अनुभाग अंतर्गत फरार स्थायी वारंटियों एवं बदमाशों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के पालन में थाना कन्नौद द्वारा दो अलग-अलग टीमें गठित कर विभिन्न क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा निम्नानुसार कार्रवाई की गई:

12 फरार स्थायी/गिरफ्तारी वारंटी 09 मारपीट संबंधी आरोपी 02 अवैध हथियार रखने वाले आरोपी 01 अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी

इस प्रकार कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सराहनीय कार्य:

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी, उपनिरीक्षक दीपक गोण्डे, सहायक उपनिरीक्षक गणेश विश्नोई, प्रधान आरक्षक दीपक अग्निहोत्री, आरक्षक रविराज, बॉबी वर्मा एवं योगेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button