अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

थाना नेमावर पुलिस द्वारा चोरी, बलात्कार एवं मारपीट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया,

जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा 01 नवम्बर 2024 से पूरे जिले में “ऑपरेशन हवालात” प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है, साथ ही गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

जितेन्द्र उर्फ महेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण गाडरी, निवासी बामनखेड़ा, शुजालपुर अपराध क्रमांक: 55/2018 धाराएं: 379, 511, 34 भादवि लगभग 08 वर्षों से फरार दिनेश पिता विश्राम छाया (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम बरमाला, जिला खंडवा अपराध क्रमांक: 129/2020 धाराएं: 363, 366, 376(2)(N), 376, 376(D) भादवि एवं 5(G)/6 पॉक्सो एक्ट लगभग 06 वर्षों से फरार सुभाष देवड़ा पिता लालसिंह (उम्र 32 वर्ष), निवासी गाजपुर अपराध क्रमांक: 192/2019 धाराएं: 294, 323, 506, 34 भादवि लगभग 07 वर्षों से फरार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी नेमावर सुरेखा निमोदा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

दिनांक 25.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त फरार आरोपी देवास क्षेत्र में देखे गए हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय देवास के समक्ष प्रस्तुत किया।

उपलब्धि:

उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 01 नवम्बर 2024 से आज दिनांक तक 894 फरार/स्थायी/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन पर कुल ₹1,77,500/- का इनाम घोषित था।

Related Articles

Back to top button