देवास औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सट्टा खिलाते 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब सहित ₹6,680 का मशरूका जब्त,
देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले में संगठित अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत अवैध जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 20.02.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सर्वोदय नगर स्थित वरुण फर्टिलाइजर कंपनी के सामने एक ढाबे पर अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को सट्टा पर्चियां लिखते एवं सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से ₹5,080 नगद एवं सट्टा सामग्री जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं धारा 49 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी अवैध रूप से अहाता संचालित कर लोगों को शराब परोस रहे थे। इस पर पुलिस ने पृथक से अपराध क्रमांक 159/2026 धारा 34(1), 36(सी), 42 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी
बाबू पिता रमेश मालवीय (40 वर्ष), निवासी शांतिनगर अमोना, देवास शिवनारायण पिता रतनलाल जोशी (70 वर्ष), निवासी श्मशान रोड अमोना, देवास अशोक उर्फ बारीक पिता राजाराम पंवार (41 वर्ष), निवासी सर्वोदय नगर, देवास
जब्त मशरूका
9 सट्टा पर्चियां कार्बन पेपर एवं पेन ₹5,080 नगद 22 क्वार्टर देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग ₹1,600) कुल मशरूका : ₹6,680
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, प्रधान आरक्षक राहुल शर्मा, आरक्षक अजय जाट एवं सैनिक तेजकरण की सराहनीय भूमिका रही।


















