बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर कलेक्टर और एसपी ने बढ़ाया उत्साह, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

देवास। जिले के कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद किया। दोनों अधिकारी कुर्सी पर बैठने के बजाय बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में चर्चा करते नजर आए।
इस दौरान उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ अपनी बातें साझा कीं और अधिकारियों के साथ सहज माहौल में संवाद किया।
यह अवसर प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण बना, जहां अधिकारी बच्चों के बीच बैठकर न केवल उनका हौसला बढ़ाते दिखे, बल्कि शिक्षा और बेहतर भविष्य के प्रति उनका आत्मविश्वास भी मजबूत किया। यह संदेश भी दिया गया कि प्रशासन केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा है।












