देवास थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट एवं जुआ एक्ट से संबंधित प्रकरण में 04 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी मिथुन पिता रतनलाल चौधरी, निवासी शांतिपुरा, देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया,

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट एवं जुआ एक्ट से संबंधित प्रकरण में 04 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी मिथुन पिता रतनलाल चौधरी, निवासी शांतिपुरा, देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा दिनांक 01 नवम्बर 2024 से पूरे जिले में “ऑपरेशन हवालात” प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी एवं स्थाई वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है तथा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली अंतर्गत
प्रकरण क्रमांक 807/2020, अपराध क्रमांक 282/2020 धारा 279, 294, 323, 34 भादवि एवं प्रकरण क्रमांक 141/2024, अपराध क्रमांक 504/2023 धारा 13 जुआ एक्ट
में फरार स्थाई वारंटी आरोपी मिथुन चौधरी पिछले लगभग 04 वर्षों से पुलिस गिरफ्त से दूर था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्यामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।
दिनांक 22.02.2026 को आरोपी के जिला देवास में होने की पुख्ता सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय उपलब्धि :
“ऑपरेशन हवालात” के तहत दिनांक 01 नवम्बर 2024 से अब तक देवास पुलिस द्वारा 855 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन पर कुल ₹1,71,500/- का इनाम घोषित था।

















