देवास शैलेंद्र सिंह गोड के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राजपूत समाज पहुंचा एसपी कार्यालय,

देवास। शैलेंद्र सिंह गोड के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय राजपूत समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान समाज प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में समाज की ओर से आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों के कारण धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, जिससे समाज में असंतोष का माहौल बन रहा है। समाज ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
पुलिस प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।