अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास में युवती को बहलाकर ले जाने का आरोप, युवक फरार पुलिस से कार्रवाई की मांग,

औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक युवती को बहलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक युवक पर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद हिंदू संगठनों और समाज के कुछ लोग औद्योगिक थाने पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद सेफी नामक युवक पर आरोप है कि उसने एक युवती को अपने प्रभाव में लेकर विवाह के लिए तैयार किया और दोनों के साथ भागने की योजना बना रहे थे। बताया जा रहा है कि युवती के पास से मंगलसूत्र और मांग में भरा सिंदूर भी मिला है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और समाज के लोग औद्योगिक थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शहर के एक जिम में आता-जाता था। फिलहाल पुलिस ने मामले में उससे जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।

समाजसेवी अजय तोमर सहित अन्य लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button