अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास में गहराया जल संकट, कांग्रेस पार्षद दल ने क्षिप्रा प्लांट का किया निरीक्षण,

देवास। शहर में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने क्षिप्रा जलप्रदाय प्लांट का निरीक्षण किया। नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पंवार के नेतृत्व में पहुंचे दल ने पाया कि प्लांट के दो बड़े पंप पिछले 8 दिनों से खराब पड़े हैं, जिससे शहर की जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

निरीक्षण के दौरान राहुल पंवार ने नगर निगम आयुक्त से फोन पर चर्चा कर समस्या के त्वरित समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि शहर के कई वार्डों में चार-चार दिन के अंतराल से पानी सप्लाई हो रहा है, वहीं कई स्थानों पर गंदे पानी की शिकायतें भी मिल रही हैं।

पार्षद प्रतिनिधि प्यारे पठान और वसीम हुसैन ने भी अपने-अपने वार्डों की जल समस्याएं बताते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए।

कांग्रेस पार्षद दल ने मांग की है कि खराब पड़े पंपों की जल्द मरम्मत कर नियमित और स्वच्छ जल वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button