अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास सिविल लाईन पुलिस ने 8 घंटे में चोरी का खुलासा,कर ₹12 लाख के जेवर बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार,

देवास के थाना सिविल लाइन पुलिस ने महज 8 घंटे में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹12 लाख के सोने के जेवर बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर की गई कार्रवाई में अग्रसेन नगर स्थित एक घर में हुई चोरी के मामले की जांच की गई। फरियादी ने बताया था कि 13 फरवरी दोपहर से 14 फरवरी तड़के के बीच घर से सोने के मंगलसूत्र, झुमके और टॉप्स चोरी हो गए थे। इस पर सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे कैमरों में आरोपियों की गतिविधियां कैद मिलीं।

सीसीटीवी और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने मयंक उपाध्याय (20 वर्ष) निवासी बद्रीधाम नगर और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों से सभी चोरी गए सोने के जेवर जब्त कर लिए गए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button