अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास देर रात बायपास पर एक ढाबा द्वारा खाना नहीं देने पर कुछ गुंडों ने मालिक के साथ मार पीट की,

देवास के एबी रोड पर देर रात गुंडों का आतंक देखने को मिला। एबी रोड स्थित बायपास पर एक ढाबा देर रात खुला हुआ था। इसी दौरान चार पहिया वाहन से आए 4-5 लोगों ने ढाबा संचालक से खाना देने को कहा। संचालक द्वारा देर रात होने और कुक उपलब्ध नहीं होने के कारण खाना देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

इसके बाद आरोपियों ने ढाबा संचालक के साथ जमकर मारपीट की और ढाबे में तोड़फोड़ भी की। पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी गुंडागर्दी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

घटना के बाद ढाबा संचालक ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

Related Articles

Back to top button