अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

दबंगई कर घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस का बड़ा खुलासा,

देवास। दबंगई दिखाकर घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीरसिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादिया ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जनवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे मोहल्ले के सादिक, उसकी पत्नी और साली पुराने विवाद को लेकर लकड़ी के डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और उसे, उसके पति और बच्चे को अश्लील गालियां देते हुए मारपीट की। इसके बाद सादिक का भांजा सरफराज और उसका साथी छोटिया भी घर में घुस आए और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 84/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी आधार पर 11 फरवरी 2026 को

छोटिया उर्फ सनव्वर शेख (36) निवासी ग्राम लोहारी तथा

सरफराज (33) निवासी मल्हार कॉलोनी, बालगढ़ रोड, देवास को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया, प्रधान आरक्षक मुकुट पटेल एवं आरक्षक अजय जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button