अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास कमलापुर पुलिस ने दो वर्षों से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया,

देवास। भरण-पोषण संबंधी मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड” के तहत देवास पुलिस ने दो वर्षों से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार प्रदेशभर में भरण-पोषण वारंटों की तामीली को प्राथमिकता देते हुए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा मिशन स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) श्रीमती बबीता बामनिया के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत थाना कमलापुर पुलिस ने न्यायालय बागली के प्रकरण क्रमांक MJCR/0000463/2025 धारा 125(3) सीआरपीसी में फरार आरोपी योगेश पिता सुभाष सोनी निवासी सात मील, जिला इंदौर को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलापुर उपनिरीक्षक सर्जन सिंह मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 11 फरवरी 2026 को आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा 1 मार्च 2025 से अब तक “ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड” के तहत कुल 24 फरार, स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button