अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
देवास मानक स्तर की सड़क न बनने पर निगम ने नई डामर रोड उखाड़ी,

देवास। वार्ड 22 के जवाहर नगर स्थित आनंद ऋषी नगर में कायाकल्प अभियान 2.0 के तहत बनी डामर सड़क गुणवत्ता जांच में मानक स्तर की नहीं पाई गई। शिकायत मिलने पर आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर जांच कराई गई, जिसमें निर्माण में कमी सामने आई। इसके बाद निगम ने जेसीबी से सड़क उखाड़ दी।
करीब 20 लाख रुपए की लागत से बनी इस सड़क को अब ठेकेदार को अपने खर्च पर दोबारा बनाना होगा।
आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि संधारण अवधि में किसी भी निर्माण कार्य में कमी मिलने पर सुधार कार्य ठेकेदार को स्वयं करना होगा। आदेश का पालन नहीं करने पर ठेकेदार की जमा अमानत राशि राजसात कर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा, उपयंत्री भूमिका जैन और वार्डवासी मौजूद रहे।















