देवास में बस रेसिंग: 2 चालक गिरफ्तार, बसें जब्त तेज गति से कट बाजी करने पर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई,

देवास पुलिस ने सड़क पर सवारियों की होड़ में खतरनाक रेसिंग कर रहे दो निजी बस चालकों पर कड़ी कार्रवाई की। सोशल मीडिया पर वायरल सूचना के बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दोनों बसों को रोककर जब्त किया और चालकों को गिरफ्तार किया।
घटना:
1 फरवरी 2026 को रामनगर चौराहे से इंदौर की ओर जा रही मार्बल बस (MP41 ZD 3381) और गुलशन बस (MP41 P 0588) तेज रफ्तार व लापरवाही से दौड़ाई जा रही थीं, जिससे यात्रियों व राहगीरों की जान खतरे में पड़ी।

गिरफ्तार आरोपी:
रफीक (48), निवासी तोड़ी खेत, देवास शाहरुख (32), निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी, इटावा, देवास
दोनों पर धारा 279 बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट 184, 132/177(1) के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने की कार्रवाई हुई।
पुलिस संदेश:
देवास पुलिस ने साफ कहा—सड़क पर रेसिंग और यातायात नियम तोड़ने वालों पर जीरो टॉलरेंस के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।















