अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास के सिविल लाइन चौराहे पर कार और बाइक की टक्कर को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

एक पक्ष का आरोप है कि कार का गेट अचानक खुलने से बाइक टकरा गई, जिसके बाद कार मालिक डॉक्टर दंपति ने उन्हें कार में बैठाकर जिला अस्पताल ले जाते समय मारपीट की। साथ ही डॉक्टर दंपति पर नशे में होने का आरोप भी लगाया गया है।

वहीं दूसरे पक्ष, डॉक्टर दंपति का कहना है कि गेट खुलने से पहले ही एक्टिवा सवार महिलाएं गिर चुकी थीं। उन्होंने मानवता के नाते उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उल्टा उनके साथ ही मारपीट की गई।

कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button