अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास माता टेकरी पर होली मनाने के प्रतिबंध का हिन्दू संगठन ने जताया विरोध, मंदिर प्रांगण में खेली गई होली,

देवास की सुप्रसिद्ध माता टेकरी पर होली खेलने पर प्रतिबंध लगाए जाने का मामला तूल पकड़ गया। प्रशासन द्वारा टेकरी परिसर में बोर्ड लगाकर चेतावनी दी गई थी कि होली खेलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस आदेश के विरोध में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता टेकरी पहुंचे और अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित बोर्ड हटाते हुए कहा कि होली जैसा पावन त्यौहार मंदिर में नहीं मनाया जाएगा तो फिर कहां मनाया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से प्रतिबंध लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग भी की।

माता टेकरी पर मंदिर के पंडित राजेंद्र पुजारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से बोर्ड लगाया गया था, जिसमें होली खेलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं से ही त्यौहारों की परंपरा शुरू हुई है, ऐसे में मंदिर में होली खेलने पर रोक लगाना उचित नहीं है।

विरोध के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में होली खेलकर अपनी आस्था व्यक्त की। ओर प्रतिबंध लगाने वाले अफसर पर कारवाई की मांग प्रशासन से की है।

Related Articles

Back to top button