अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास के कन्नौद से बड़ी खबर सत्ता का अहंकार या पारदर्शिता से डर? RTI आवेदन लेने से इनकार, पत्रकार से कथित अभद्रता

सूचना मांगने पर भड़की उपयंत्री! गिलासबोतल फेंकने का वीडियो वायरल,

कन्नौद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) कन्नौद में सूचना का अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगने पहुंचे एक पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार दूंडे भारत डिजिटल न्यूज के पत्रकार पुष्पेंद्र सारदिया बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे पीएचई विभाग कार्यालय पहुंचे थे। वे विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन देने गए थे।

आरोप है कि विभाग में पदस्थ उपयंत्री छाया दुबे ने आरटीआई का आवेदन लेने से इनकार कर दिया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। पत्रकार का आरोप है कि इस दौरान उपयंत्री ने गुस्से में आकर कांच का गिलास और पानी की बोतल फेंक दी तथा मोबाइल बंद करने के लिए भी दबाव बनाया।

बताया जा रहा है कि पत्रकार द्वारा पहले भी जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाते रहे हैं और इन्हीं मामलों में जानकारी प्राप्त करने के लिए आरटीआई के माध्यम से आवेदन लगाया गया था।

घटना के बाद कन्नौद के पत्रकार साथियों ने एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा और पूरे मामले की जांच कर उपयंत्री छाया दुबे के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button