अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

खेतों में नुकसान कर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्रवाई,

ग्रामीणों के खेतों में नुकसान पहुंचाकर पर्चियां फेंककर जिम्मेदारी लेने और भविष्य में गेहूं की फसल जलाने की धमकी देने वाले आरोपी को बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बड़ामालसापुरा निवासी गोविंद पिता प्रेमनारायण सुनानिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के खेतों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पाइप लाइन और फसलों को नुकसान पहुंचाया तथा पर्चियां फेंककर इस घटना की जिम्मेदारी ली। पर्चियों में आगे चलकर गेहूं की फसल पकने पर पूरे गांव के खेतों में आग लगाने की धमकी भी दी गई थी, जिससे गांव के किसानों में डर का माहौल बन गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक बबिता बामनिया के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रीति कटारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी व भौतिक साक्ष्य जुटाते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर सूचना के आधार पर पिरुलाल पिता तोलाराम (29 वर्ष), निवासी ग्राम सिगारचोरी, थाना कोतवाली जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 331(4), 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति कटारे, उपनिरीक्षक रामकृष्ण शर्मा, गौरीशंकर यादव, सहायक उपनिरीक्षक चंदर सिंह और आरक्षक दीपेंद्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button