अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

वर्दी की राशि खाते में डालो वरना कोटवार करेंगे हड़ताल- मप्र आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के बैनर तले कोटवारों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन,

देवास। मध्यप्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ ने बुधवार को अपनी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। कोटवार संघ जिलाध्यक्ष अम्बाराम मालवीय ने बताया कि कोटवारों की मुख्य मांग है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित वर्दी सामग्री की राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाए। राजस्व आयुक्त भोपाल ने पिछले साल नवंबर और दिसंबर में आदेश जारी कर वर्दी की राशि आरसीएमएस सॉफ्टवेयर में पंजीकृत कोटवारों के खातों में सीधे भेजने के निर्देश दिए थे। प्रत्येक कोटवार को 2 जोड़ी वर्दी, 1 जोड़ी जूता और 1 टॉर्च की राशि मिलनी है।
रेडीमेड वर्दी सही साइज की नहीं होती
         कोटवार संघ ने हाईकोर्ट जबलपुर के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि तैयार वर्दी अक्सर सही साइज की नहीं होती और गुणवत्ता भी खराब होती है। इसलिए वे राशि सीधे अपने खातों में चाहते हैं, जिससे वे अपनी पसंद के अनुसार वर्दी सिलवा सकें। राज्य शासन ने आदेश जारी कर निर्णय लिया था कि ऐसे कोटवार जिनके पास कोई भूमि नही है उनके मासिक परिश्रमिक में वित्त विभाग विभाग से परामर्श के अनुसार 500 रूपए प्रतिवर्ष वृद्धि की जाएगी। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाकर इसे 1/10/2023 से लागू किया जाए। कोटवारों के सेवा मुक्त होने पर एक लाख रूपए की राशि दिए जाने एवं वारिश की नियुक्ति किए जाने के आदेश हुए है। उक्त आदेश का पालन 30/10/2023 से कराया जाकर शीघ्र लागू किया जाए। 
हड़ताल पर जाने की चेतावनी
           संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अन्य जिलों में कोटवारों को यह राशि मिल चुकी है, लेकिन देवास जिले में अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो जिले के सभी कोटवार सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे। इस अवसर पर जिला संतोष शर्मा, महामंत्री प्रेमनारायण जाट, खातेगांव तहसील अध्यक्ष रवि कचनारिया, खातेगांव तहसील सचिव कय्युम खां, सतवास तहसील अध्यक्ष गणेश योगी, विनोद, रफीक वालिया आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button