अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
संस्था सिद्धि विनायक द्वारा देवास रियासत महाराज विक्रम सिंह पंवार के जन्मदीन पर एक अनुठी पहल स्वास्थ्य विभाग को एक एम्बुलेंस भेंट की,

देवास। संस्था सिद्धि विनायक द्वारा लालागेट के राजा के प्रांगण में देवास रियासत के महाराज विक्रम सिंह पवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग को एक आधुनिक एम्बुलेंस भेंट की गई। संस्था पिछले कई वर्षों से जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्था ने यह महत्वपूर्ण सौगात स्वास्थ्य विभाग को समर्पित की। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारी, समाजसेवी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस पहल की सभी ने सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।













