अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास के बिलावली में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा

देवास जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर एबी रोड स्थित ग्राम बिलावली में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूल बंगले और भव्य विद्युत सज्जा से विशेष रूप से सजाया गया है।

महाशिवरात्रि के मौके पर पूरा क्षेत्र महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य देव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ दर्शन कर पुण्य लाभ ले रहे हैं।

एबी रोड पर जगह-जगह भंडारे और प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया है। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया जा रहा है। महाकाल के भक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भक्ति में लीन दिखाई दिए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

बिलावली स्थित बाबा महाकाल का यह मंदिर स्वयंभू और प्राचीन माना जाता है। मंदिर के पुजारी के अनुसार यहां स्थापित शिवलिंग तिल-तिल कर बढ़ता है और हल्का तिरछा है। मान्यता है कि समय के साथ बढ़ते इस शिवलिंग ने महाकाल स्वरूप धारण कर लिया है, जिसके कारण इस मंदिर की विशेष धार्मिक मान्यता है।

Related Articles

Back to top button