अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास वार्ड 40 में नर्मदा जलापूर्ति सुदृढ़ होगी 7.5 किमी नई पाइपलाइन से दूर होगी कम पानी की समस्या

देवास। नगर निगम देवास के वार्ड क्रमांक 40 में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। वार्ड में 7.5 किलोमीटर लंबी नई नर्मदा जल पाइपलाइन डाली जाएगी, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को पर्याप्त और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस योजना के अंतर्गत नागदा लाइन से नर्मदा जलापूर्ति के लिए 315 एमएम व्यास के पाइप करीब 3 किलोमीटर तथा 288 एमएम व्यास व विभिन्न साइजों के पाइप पुरे वार्ड में डाले जाएंगे। अब तक वार्ड में देवास की तीन-चार टंकियों से विभिन्न स्थानों पर पाइपों के माध्यम से जलापूर्ति की जाती थी, जिससे कई क्षेत्रों में कम पानी पहुंचने की समस्या बनी रहती थी। नई व्यवस्था के तहत एक ही टंकी से सीधे पाइपलाइन द्वारा जलापूर्ति की जाएगी, जिससे दबाव समान रहेगा और पानी की कमी से निजात मिलेगी। वार्ड पार्षद एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बैस ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्य से वार्डवासियों को लंबे समय से चली आ रही जल संकट की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए लोकप्रिय विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल तथा नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के सहयोग से यह योजना संभव हो पाई है। वार्ड पार्षद ने जनता की ओर से विधायक एवं नगर निगम नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम निरंतर नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु कार्य कर रहा है। इस अवसर पर नगर निगम के इंजीनियर अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button