अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास के वार्ड क्रमांक 5 के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों से बढ़ा खतरा, प्रतिबंध की मांग,

देवास। नगर पालिक निगम देवास के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 कालूखेड़ा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में बड़ी संख्या में वार्ड वासियों के साथ वार्ड पार्षद प्रभारी संजय दायमा ने कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में आवेदन देकर भारी वाहनों के परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में श्री दायमा ने बताया कि प्रताप नगर एवं महाकाल कॉलोनी क्षेत्र में स्थित कंपनियों के बड़े-बड़े वाहन सुबह से रात तक लगातार मुख्य मार्ग से गुजर रहे हैं। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय रहवासियों को आए दिन जाम, शोर और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि देवास प्रशासन के यातायात नियमों के अनुसार नगर सीमा में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, इसके बावजूद नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। आवेदक ने प्रशासन से मांग की है कि नियम विरुद्ध चल रहे भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उनके आवागमन पर रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो सके। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button