अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

श्री औदुम्बर ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव हेतु चयन, समाज ने किया सम्मान,

देवास, 6 जून 2026। श्री औदुम्बर ब्राह्मण समाज की प्रतिभाशाली बालिका राघवी रोहन दुबे एवं युगांश पुराणिक का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए चयन होने पर उनका तथा उनकी नृत्य शिक्षिका आयुषी राजेश जोशी का सम्मान श्री औदुम्बर युवा संघ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री औदुम्बर महासभा के अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं युवा संघ अध्यक्ष सुदर्शन दुबे के नेतृत्व में समाजजन आयुषी जोशी के निवास पहुंचे, जहां पुष्पमाला एवं चुनरी पहनाकर प्रतिभाओं का सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

पुणे में आयोजित भारत उत्सव में देवास के बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। प्रतियोगिता में राघवी रोहन दुबे ने नृत्य तथा युगांश पुराणिक ने सिंथेसाइजर (पियानो) वादन में प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायकों को प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी नवंबर माह में वियतनाम में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए उनका चयन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 3500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में औदुम्बर समाज की कथक नृत्यांगना एवं कैशिकी एकेडमी ऑफ डांस की संचालिका अनुष्का राजेश जोशी के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

सम्मान समारोह में भावेश कानूनगो, पवन चौधरी, नयन कानूनगो, गौरव दुबे, अर्पण उपाध्याय, अक्षय कानूनगो, अंकित चौधरी, आयुष कानूनगो, अंकित जोशी, अक्षय चौधरी, कुलदीप चौधरी, मयंक दुबे, वासु दुबे, तपन चौधरी, अनुराधा दुबे, हरीश चौधरी, वंदना चौधरी, राजेश दुबे सहित महासभा के पूर्व अध्यक्ष सतीश दुबे, ओमप्रकाश चौधरी, प्रकाश दुबे, दिलीप उपाध्याय, श्रीराम पुराणिक, दिलीप जोशी, दिलीप कानूनगो, आनंद दुबे एवं अन्य समाजजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन जगदीश कानूनगो ने किया तथा आभार भावेश कानूनगो ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button