देवास शहर के कई प्रमुख चौराहा पर चेंबर के ढक्कन,जालियां टूटी वाहन चालक हो रहे है दुर्घटना का शिकार जिम्मेदार जानकर भी बने हुए हैं अनजान,

देवास। शहर भर में कई जगह चेम्बर पर ढकी जलियां टूट गई है, तो कंही गड्ढे हो गए है।शहर में अधिकांश चौराहा जैसे एमजी अस्पताल चौराहा, नयापुरा, साईं मंदिर चौराहा गड्ढे पर ढका ढक्कन पूरी तरह से झुक गया है। दिन भर लोग फिसलते,गिरते रहते है। वंही इंदिरा गांधी चौराहा पर भी यही स्थिति है। शुक्रवारिया हॉट बोहरा मस्जिद के पास, पीठा रोड पर भी चेम्बर ढक्कन टेड़ा हो गया है। तीन बत्ती चौराहा क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। संबंधित विभाग के जिम्मेदार इन सब समस्याओं को जानकर भी अनजान बने हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इन गढ़ों पर टूटी जालियां और ढक्कन को शीघ्र बदलना चाहिए जिससे कि जनहानि न हो। वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे है। एमजी रोड पर निर्माण कार्य चलने से कई बार यातायात बंद होने से एमजी अस्पताल चौराहा पर अत्यधिक दबाव रहता है। ऐसे में इन टूटे-फूटे चेम्बरों के ढक्कन से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गौड़, विजय सिंह सुनील सिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा, सत्यनारायण यादव,तकि उद्दीन काजी, सुरेश रायकवर, उमेश राय, ने जनहित से जुड़ी इन समस्याओं को शीघ्र निराकरण करने की मांग जिला प्रशासन निगम आयुक्त से की है।















